13 August, 2015

छंद : यह राष्ट्र तिरंगा भारत का, अम्बर को चूम रहा है


Bharat India Tiranga Flag Himanshu Bhawsar Hind

भारत माता का हर बेटा, मस्ती में अब झूम रहा है,
यह राष्ट्र तिरंगा भारत का, अम्बर को चूम रहा है।।

यूं ही नहीं मिली आज़ादी, कीमत बड़ी ही चुकाई थी
अमर शहीदों ने मिलकर के, लड़ी बहुत यहाँ लड़ाई थी

आज ज़रूरत आन पड़ी है, फिर से देश बचाना होगा
देशद्रोहियों आतंकियों को, फिर से सबक सिखाना होगा

नेताओं के आगे पीछे, घटनाक्रम अब घूम रहा है।
यह राष्ट्र तिरंगा भारत का, अम्बर को चूम रहा है।।



Himanshu Bhawsar Hind Jhabua Indore-हिमांशु भावसार 'हिंद'
झाबुआ-इंदौर (म.प्र.)
+91-88270-89894

6 comments:

  1. वाह बहुत सुन्दर रचना
    बहुत बहुत बधाई हो
    जय हिंद

    ReplyDelete
  2. वाह बहुत सुन्दर रचना
    बहुत बहुत बधाई हो
    जय हिंद

    ReplyDelete