04 December, 2015

हिंदी हिंदू हिंदुस्तान । घनाक्षरी


Hindi Hindu Hindustan Hind

हिंदी मेरी आन है जी, हिंदी मेरी शान है जी,
        हिंदी से ही तो ये मेरी, कविता में जान हैं

हिंदू हूं मैं जात का भी, ज्ञान इस बात का भी,
        हिंदू ही तो सदा मेरा, धरम ईमान है

हिंदुस्तान मेरी जान, सारी दुनिया की शान,
        सभी धर्म जात भाषा, यहाँ तो समान हैं

सब मिल भरो तान, राष्ट्रगीत राष्ट्रगान,
        हिंदी हिंदू हिंदुस्तान, जगत की शान हैं

-हिमांशु भावसार 'हिंद'
झाबुआ-इंदौर (म.प्र.)
+91-88270-89894

No comments:

Post a Comment